श्रीनगर: शबाना प्रवीन बनी बीएसएनएल यूनियन की अध्यक्ष
●बीएसएनएल इम्प्लाईज यूनियन श्रीनगर शाखा का जिला अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन●
श्रीनगर गढ़वाल।।
बीएसएनएल इम्प्लाईज यूनियन (BSNL EU) की जिला शाखा का अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीएसएनएल परिसर भवन में किया गया, जिसमें उत्तराखंड परिमंडल के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
अधिवेशन के दौरान संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई और आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया।नई कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में गणेश प्रसाद काला और एम.एम. सती को जिम्मेदारी दी गई है। शबाना परवीन को जिला अध्यक्ष चुना गया, जबकि राम भगत और राजेश कोटनाला उपाध्यक्ष बनाए गए।सचिन कुमार को जिला सचिव, उदय राम को सहायक जिला सचिव और राजेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन मंत्री के रूप में सोहन सिंह, किशोरी लाल सेमवाल और राजेश्वरी देवी को चुना गया है।अधिवेशन के समापन पर संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।





