पौड़ी: देवप्रयाग मार्ग पर कार दुर्घटना, एक की मौत
पौड़ी।
देवप्रयाग से पौड़ी की ओर आ रही एक इग्निस कार (UK12G-5971), जिसमें 06 लोग सवार थे, देवप्रयाग कुंडाधार से लगभग 01 किमी आगे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एक की मौत हो गई बाकि अन्य गंभीर घायल है।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना अध्यक्ष देवप्रयाग अमरजीत रावत मय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना विलंब के स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। पुलिस टीम ने सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। पुलिस टीम द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु बागी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कार सवार यात्री कफलना पोस्ट ऑफिस खांडूसैन पौड़ी गढ़वाल के बताए जा रहे हैं।





