चंपावत: दो वोटर लिस्ट में नाम होने से जिपं सदस्य का निर्वाचन रद्द
चंपावत।
जिला जज की अदालत ने जिला पंचायत शक्तिपुर बुंगा सीट से जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी का निर्वाचन दो जगह निर्वाचन सूची में दर्ज होने के कारण रद्द कर दिया है। इन फैसले के बाद शक्तिपुर बुंगा जिला पंचायत सीट रिक्त मानी जायेगी।
2025 में हुए पंचायती चुनाव में कृष्णानंद जोशी शक्तिपुर बुंगा सीट से जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मनमोहन सिंह बोहरा को 345 मतों से हराया था
भाजपा समर्पित प्रत्याशी मनमोहन सिंह बोहरा ने जिला न्यायालय में कृष्णानंद जोशी के निर्वाचन को चुनौती दी थी उन्होंने आरोप लगाया था कि विजेता प्रत्याशी कृष्णानंद जोशी का दो अलग-अलग जगह मतदाता सूची में नाम है जो नियमों के विरुद्ध है।
इसके बाद आज जिला न्यायालय द्वारा कृष्णानंद जोशी की सदस्यता समाप्त कर दी गई है और मनमोहन सिंह बोरा के पक्ष में फैसला सुनाया गया है
चंपावत की सबसे हॉट सीटों में से एक सीट शक्तिपुर बुंगा की भी थी
यहां से मनमोहन सिंह बोहरा
कृष्णानंद जोशी दिनेश चंद्र चौड़ाकोटी .
मोनिका बोहरा और मनीष महर जैसे युवा उम्मीदवार मैदान में थे
जहां कांटे की टक्कर देखने को मिली थी और अंततः कृष्णानंद जोशी 345 मतों से विजय हुए थे।





