#पौड़ी

पौड़ी: सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को अनिवार्य शुल्क लागू

Share Now

पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में अब दिसंबर से घर से घर कूड़ा उठाने के लिए सभी मकान मालिकों को 30 ₹ प्रतिमाह देना ही होगा चाहे वे सफाई मित्रों को कूड़ा दें या न दें। यह निर्णय पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने शहर की सफाई ब्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लिया है। हिमानी नेगी ने ये भी घोषणा की कि 20 नवंबर से शरदोत्सव की धूम पौड़ी में रहेगी। इस दौरान शरदोत्सव में वि​भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शनिवार को नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी ने पालिका सभागार में पत्रकार वार्ता कर शरदोत्सव के आयोजन की जानकारी दी। बताया कि पौड़ी में 20 से 23 नवंबर तक शरदोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शरदोत्सव का आगाज 20 नवबंर को होगा। 18 नवंबर को फुटबाल प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। इस दौरान स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रूट मार्च और झांकी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पालिका क्षेत्र के वार्ड प्रतिभाग करेंगे। वहीं मैराथन, वॉलीबाल, रस्साकशी, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, फैंसी ड्रैंस, नृत्य आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। बताया कि इन प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्ड को वार्ड आॅफ ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। बताया ​कि पौड़ी में मसूरी तर्ज पर विंटर लाइन के कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के फोट्रोग्राफी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 22 नंवबर की नाइट रमछोल के नाम रहेगी। जिसमें अनुराधा निराला, मीना राणा, संदीप छिलबट, मनोज रावत अंजुल और लता तिवारी आदि कलाकार प्रस्तुति देंगे।

1 Comment

  1. Naresh Nauriyal
    16th Nov 2025 Reply

    हाउस टैक्स के साथ ही वसूली हो। लेकिन सफाई चाक-चौबंद भी होनी चाहिए, नगरपालिका यह भी सुनिश्चित करे।
    इसके अलावा गैरजिम्मेदराना तरीके से यहाँ-वहां कूड़ा फेकने वालों के भी चालान होने चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *