#पौड़ी

जाने माने गणितिज्ञों के समागम के साथ गणित सम्मेलन सम्पन्न

Share Now

 

पौड़ी।
गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ. बी.जी.आर. परिसर, पौड़ी के गणित विभाग द्वारा आयोजित तथा विज्ञान परिषद् ऑफ इंडिया (VPI) के सहयोग से सम्पन्न 27वें वार्षिक एवं 8वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “Recent Advances in Mathematical Modeling and Mathematical Sciences Applications (RAMMSA-2026)” का सफलतापूर्वक समापन हुआ। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत एवं विदेशों के प्रतिष्ठित गणितज्ञों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों, शोधार्थियों तथा विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।
सम्मेलन के अंतिम दिन आयोजित तकनीकी सत्रों में गणित एवं गणितीय विज्ञानों के विविध समकालीन विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सत्रों में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने गणितीय मॉडलिंग, फिक्स्ड पॉइंट थ्योरी, फ्रैक्शनल कैलकुलस, टाइम स्केल कैलकुलस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा अनुप्रयुक्त गणित के नवीन आयामों पर अपने विचार रखे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. पी. पी. बड़ोनी, पूर्व निदेशक, परिसर, पौड़ी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में गणितीय अनुसंधान के महत्व तथा युवा शोधकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. यू. सी. गैरोला, परिसर निदेशक, डॉ. बी.जी.आर. परिसर, पौड़ी ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रो. हेमंत कुमार, प्रो. अवनीश कुमार (अध्यक्ष, विज्ञान परिषद् ऑफ इंडिया) तथा डॉ. एस. एस. चौहान (सचिव, विज्ञान परिषद् ऑफ इंडिया) उपस्थित रहे।
युवा वैज्ञानिक सर्वश्रेष्ठ शोध-पत्र प्रस्तुति पुरस्कार-2026 की भी घोषणा की गई।
समापन समारोह में विज्ञान परिषद् ऑफ इंडिया (VPI) द्वारा यंग साइंटिस्ट बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवार्ड्स-2026 (मौखिक प्रस्तुति श्रेणी) के परिणामों की घोषणा की गई। विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा शोध की मौलिकता, वैज्ञानिक गुणवत्ता, प्रस्तुतीकरण कौशल तथा विषय की प्रासंगिकता के आधार
पुरस्कार दिया गया।
शुद्ध गणित (Pure Mathematics)
श्री शैलेन्द्र रावत
डॉ. बी.जी.आर. परिसर, पौड़ी
अनुप्रयुक्त गणित (Applied Mathematics)
सौरव कुमावत
अंतर्विषयी गणित (Interdisciplinary Mathematics)
शिखा त्रिपाठी
(JNU), नई दिल्ली को दिया गया।
विज्ञान परिषद् ऑफ इंडिया ने सभी पुरस्कार विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट शोध उपलब्धियों एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं शोध भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सम्मेलन सचिव प्रो. उमेश चन्द्र गैरोला, विज्ञान परिषद् ऑफ इंडिया की अध्यक्ष प्रो. अनीता तोमर तथा सम्मेलन संरक्षक प्रो. एस. एल. सिंह ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन का समापन पर गणितज्ञों आभार प्रोफेसर राजेश डंगवाल द्वारा किया गया। संचालन शोध छात्रा स्मृति कंडारी ने किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *