पौड़ी: डीएम ने किया वीडियो कॉल तो अभियंता घर पर आराम फरमाते मिले
पौड़ी। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने अचानक एक वीडियो कॉल कर अभियन्ता को ड्यूटी के बज़ाय घर पर आराम करते हुए पाया। डीएम ने अभियंता का वेतन रोकते हुए सख़्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए है। पैठा
णी में तैनात जल विभाग के इस अभियंता को वीडियो कॉल पर घर मे पाया गया।
इस क्षेत्रीय कनिष्ठ अभियंता, जिलाधिकारी ने प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही बेतन पर भी रोक लगा दी।
बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया का जल संस्थान कार्यालय में औचक निरीक्षण किया गया था।
निरीक्षण के दौरान कई स्तरों पर मिली लापरवाही मिली।




