पौड़ी के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक भारद्वाज को मंत्री सुबोध ने किया सस्पेंड
देहरादून।
जिला अस्पताल पौड़ी गढ़वाल में करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित की गई सीटी स्कैन मशीन के लगतार खराब रहने और उसकी मरम्मत में लापरवाही बरतने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने पौड़ी अस्पताल के पूर्व प्रमुख अधीक्षक निलंबित करने के आदेश दिये हैं।
उत्तराखण्ड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय पौड़ी गढ़वाल में स्थापित सीटी स्कैन मशीन के रख-रखाव में गंभीर लापरवाही पाए जाने के मामले में ये कड़ी कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 से उक्त सीटी स्कैन मशीन को बिना किसी सुरक्षा प्रबंध के खुले में रखा गया, जिसके कारण यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह माना गया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता एवं सरकारी संपत्ति के संरक्षण में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। जांच में पाया गया था कि तत्कालीन प्रमुख अधीक्षक डॉ. विजयेन्द्र भारद्वाज की ये घोर लापरवाही थी।
इसी आधार पर शासन द्वारा डॉ. विजयेश भारद्वाज को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय जांच प्रारंभ कर दी गई है।




