पौड़ी: युवक पर कैंची से हमला, मामले ने पकड़ा तूल
पौड़ी। जिला मुख्यालय को आज न जाने किसकी नज़र लग गई,यहां मामूली बात पर एक समुदाय विशेष के युवक से हुई कहासुनी ने विकराल रूप ले लिए। आरोप है कि समुदाय विशेष के युवक ने कैची से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। बाद में लड़कों के ग्रुप ने दो दुकानों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभालने की कोशिश की। स्थानीय युवाओं ने मारपीट की इस घटना को ले कर थाने पहुँचे वहाँ पुलिस मामले की गंभीरता से लेते हुए युवक और तीन अन्य के ख़िलाफ़ मुकदमा कायम कर दिया। बाद में स्थानीय युवक जो बजरंग दल के बताये जा रहे ने पुलिस कप्तान के कार्यालय पहुँचे। पुलिस कप्तान के ऑफिस में न होने के कारण युवकों का दल जेल गधेरे स्थित आरोपियों की दुकान पहुँचे और बारबर शॉप पर तोडफ़ोड़ की। पुलिस मामले को किसी तरह से ठंडा करना चाह रही थी लेकिन युवक गुस्से में थे और उन्होंने बराबर की दुकान के सभी सीसे तोड़ कर सभी सामान बाहर सड़क पर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने चार लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है।





