हरिद्वार: इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी कर्मचारी निलंबित
हरिद्वार के इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी कर्मचारी निलंब
हरिद्वार ।।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान सच साबित हो गये जिसमें उन्होंने कहा था कि पुलिस पुलिसिंग के बजाय अन्य कार्यो में लिप्त है। अवैध खनन से जुड़े एक वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से पूरी पुलिस चौकी को ही एसएसपी ने निलंबित कर दी है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने झबरेड़ा थाने के अंतर्गत आने वाली इकबालपुर चौकी के चौकी प्रभारी सहित पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में अवैध खनन से जुड़े लेनदेन और चौकी प्रभारी से संपर्क की बात सामने आई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
एसएसपी ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में पुलिस कर्मियों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं,
इसलिए पूरी चौकी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की गई है। उन्होंने साफ किया कि पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
।मामले की विस्तृत जांच के लिए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मुख्यमंत्री ने भी अपनी सख़्त नाराज़गी जताई थी।




