#गैरसैंण

कानून व्यवस्था के मसले पर मंत्री व सदन उदासीन

Share Now

गैरसैंण।।

बजट सत्र के दौरान आज जब विस् में राज्य कज कानून व्यवस्था के बाबत  नियम58 के तहत महत्वपूर्ण चर्चा जारी है तो इस दौरान सरकार की उदासीनता साफ झलक रही है। गौरतलब है कि नियम58 के तहत राज्य की कानून व्यवस्था के बाबत जब चर्चा हो रही थी तो सूबे के गृह मंत्री अर्थात मुख्यमंत्री इस चर्चा के दौरान सदन में नजर नहीं आये, जबकि जानकारी के मुताबिक वह अभी गैरसैंण में ही मौजूद हैं।

इतना ही नहीं सदन में सदस्यों की उपस्थिति की संख्या को देखा जाए तो इस महत्वपूर्ण विषय पर विभागीय मंत्री सहित तमाम जनप्रतिनिधि अपेक्षित रूप से गंभीर नही हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था जैसे संवेदनशील मसले पर निर्वाचित प्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते इस विषय पर विस् के माध्यम से प्रदेश की जनता को  स्पष्ट आश्वासन मिलने की उम्मीद धूमिल हो गयी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *