नगरासू गुरद्वारे में घुसे निहंगों को मनाने के प्रयास जारी
रुद्रप्रयाग।।
नगरासू स्थित गुरद्वारे में घुसे 5 निहंग सिखों में से एक ने स्वयं को पुलिस के हवाले कर लिया है अन्य निहंग अभी भी गुरद्वारे में मौजूद हैं। जिले के कलक्टर व एसपी के साथ तमाम पुलिस मौके पर पंहुच कर निहंगों को समझाने का प्रयास कर रही है। इस बीच निहंगों ने पुलिस टीम पर पथराव करने की कोशिश भी की। हालांकि इस घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ। गुरद्वारे के आसपास स्थिति नाजुक लेकिन नियंत्रण में है। वहीं चारधाम यात्रा पर भी इस घटना का विशेष असर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। उधर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शांति व सद्भाव बनाये रखने की अपील करते हुए कहा है कि माहौल बिगाड़ने वालों के मंसूबों को किसी भी हाल में पूरा नहीं होने दिया जाएगा।





