देहरादून: बुड्ढी गांव हत्याकांड का पुलिस ने 24 घण्टे में किया पर्दाफ़ाश
देहरादून।
दून पुलिस ने देहरादून के बुड्डी गांव में हुए सोहेल हत्याकांड का त्वरित गति से खुलासा कर दिया है। जिले के कप्तान ने बताया कि इस हत्या को मृतक के छोटे भाई शाहिद ने ही अंजाम दिया था। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद और पैसों को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। आरोप है कि शाहिद ने परिजनों के खातों से 10 लाख रुपये निकाल लिए थे, जिसके बाद सोहेल ने उससे डॉट डपट की और फटकार लगाई और पिटाई की थी। इसी रंजिश में शाहिद ने सोहेल की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घटना के बाद साक्ष्य छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को सड़क पर रख दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन असलहे बरामद किए हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने वाले नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला अधिकारी डॉ आशीष चौहान भी इस घटना पर नजर बनाए हुए थे।





