#उत्तराखण्ड #देहरादून #हरिद्वार

अंकिता मामले में पूर्व विधायक राठौर गिरफ़्तार

Share Now

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में अब पुलिस ने ऑडियो और वीडियो क्लिप के आधार पर पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को देर रात उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कहाँ ले जाया गया है अभी तक पता नहीं है। पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज विभिन्न मुकदमों में कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया है, जबकि सह-आरोपी उर्मिला सनावर के संबंध में भी कानूनी प्रक्रिया गतिमान है। मामला उन ऑडियो और वीडियो सामग्रियों से जुड़ा है, जिन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इन सामग्रियों में भाजपा नेताओं के बारे में मानहानिकारक टिप्पणियां की गईं, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस संबंध में हरिद्वार के झबरेड़ा और बहादराबाद तथा देहरादून के नेहरू कॉलोनी और डालनवाला थानों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्य जुटाने के बाद सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी से सरकार अपने लिए डेमेज कंट्रोल कर महिलाओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *