चमोली जिले को सांसद बलूनी की सौगात, बनेगा डायालिसिस केंद्र
गोपेश्वर।
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने गोपेश्वर डायलेसिस सेंटर बनाने के लिए अपनी संसद निधि से 65 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने ये निर्णय किया है।
गोपेश्वर में लंबे समय से डायलिसिस सेंटर की मांग की जा रही थी, इस महत्वपूर्ण मांग के पूरा होने से गोपेश्वर सहित आसपास के क्षेत्रों के किडनी रोगियों को उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।





