काला फ़ीता बांध पॉवर इंजीनियर्स ने जताया विरोध
देहरादून।।
उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन के अभियंताओं द्वारा उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड में मुख्य अभियंता-1 व 2, अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नति आदेश जारी न होने और सेवा निवृत्त कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिए जाने के विरोध में राज्य भर में काला फीता बांध कर सांकेतिक विरोध दर्ज किया गया।
एसोसिएशन के महासचिव मुकेश कुमार ने बताया कि गत वर्ष26 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई डीपीसी के सापेक्ष उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड में एसोसिएशन के शेष 5 अभियंताओं के पदोन्नति आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
यह भी बताया कि मुख्य अभियंता स्तर-1 के संवर्गीय पद से इं० मदन राम आर्य 31 मार्च2025 को सेवानिवृत्ति हो चुके हैं तथा बार बार इन्हें सेवा विस्तार दिया जा रहा है जिससे इनसे जूनियर अभियंताओं के प्रोमोशन रूके हुए हैं और यदि यह सेवा विस्तार आगे और चलता रहा तो मदन राम आर्य से जूनियर कुछ अभियंता बिना पदोन्नति पाये उनसे पहले सेवानिवृत्त हो जायेंगे, यदि ऐसा होता है तो यह नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध भी होगा।
महासचिव मुकेश कुमार ने यह जोड़ा कि एसोशिएशन स्वयं मदन राम आर्य से अनुरोध करती है कि वह अब सेवानिवृत्त होकर जूनियर अधिकरियों को पदोन्नति का मौका पाने दें। मदन राम आर्य के 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त होने के 15 महिने बाद सेवानिवृत्ति लेने से कम से कम जूनियर अधिकारी अपने 60 वें वर्ष में एक नैतिक पदोन्नति पाने के हकदार बन सकेंगे।
एसोसिएशन
इस सांकेतिक आन्दोलन को कार्यक्रम के अनुसार जारी रखेगी।





