#उत्तराखण्ड #पौड़ी

पौड़ी-अल्मोड़ा में उमड़ा जन सैलाब कांग्रेस का युग लौटने के संकेत: धीरेंद्र प्रताप

Share Now

पौड़ी।
उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने पौड़ी में संपन्न कांग्रेस रैली में आई भारी भीड़ को उत्तराखंड में कांग्रेस की लहर का संकेत बताया है । हालांकि नेता प्रतिपक्ष ने तकनीकी माध्यम से जनता को सम्बोधित किया, वे खराब मौसम के कारण पौड़ी और अल्मोड़ा नहीं आ पाये।
धीरेंद्र प्रताप आज रैली में शामिल होने पौड़ी आए हुए थे । उन्होंने कहा कि आज जनता जिस तरह से आई उससे स्पष्ट है जनता उत्तराखंड में भाजपा से मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की वजह से यधपि राहुल गांधी नहीं आ पाए लेकिन जब उनका वीडियो संदेश प्रसारित हुआ उस वक्त भी जनता में से एक भी व्यक्ति टस ससे मस नहीं हुआ और सब ने देखा कि सभी लोग राहुल गांधी के संबोधन को बहुत गंभीरता से सुन रहे थे।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव जा रहे हैं और अगले 6 महीने में यह लहर भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी ।
उन्होंने कहा लोग अंकिता भंडारी मामला, अग्नि वीर योजना, पलायन महंगाई बेरोजगारी जैसे तमाम सवालों से त्रस्त है और भाजपा द्वारा उनका इलाज न करने से अब बीजेपी से मुक्ति चाहते हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री थमी को असफल नेता बताया जो जमीन पर काम करते कहीं दिखाई नहीं देते ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पार्टी के अन्य पांच नेताओं ने रात दिन मेहनत की है और हजारों कार्यकर्ता आज कांग्रेस के पार्टी नेतृत्व के साथ जुट गए हैं।
उन्होंने कांग्रेस प्रभारी शैलजा और सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव की भी तारीफ की और कहा कि उनकी मेहनत आज जनता में दिखाई देने लगी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *