#टेहरी

देवप्रयाग के निकट कार गंगा में समाई, तलाश जारी

Share Now

देवप्रयाग।।

टेहरी जिले के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। देवप्रयाग के समीप सैनिक होटल और पंत गांव के बीच स्थित डंपिंग जोन के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और सीधे गंगा नदी में समा गई । हादसे का शिकार हुई कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़क किनारे लगा मजबूत सुरक्षा पैराफिट भी वाहन को नहीं रोक सका । पुलिस प्रशासन मौके पर पंहुच गया है, गोताखोरों की मदद से नदी में गिरी कार की तलाश शुरू कर दी गयी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *