#टेहरी

टेहरी: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 4 यात्री हुए मामूली घायल

Share Now

 

नई टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांडीखाल के समीप सोमवार को चारधाम यात्रियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बस संख्या HR 73 B 6666 गंगोत्री धाम से केदारनाथ धाम की ओर जा रही थी। कांडीखाल और चंबा के बीच एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस पहले सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे पलट गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली टिहरी पुलिस और कांडीखाल पुलिस चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला तथा घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

कांडीखाल पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि बस में कुल 18 यात्री सवार थे, जो सभी पलवल (हरियाणा) के निवासी हैं। हादसे में चार यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारू कराया गया।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *