पूर्व सीएम खंडूरी के घर पंहुचे नितिन, दी श्रद्धांजलि
देहरादून।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के आवास पर उनको श्रधांजलि अर्पित की और उनके पुत्र मनीष को ढांढस बंधवाया।
उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी समेत कई नेता रहे मौजूद थे। नितिन नवीन ने स्व0 भुवन चंद्र खंडूरी की पत्नी श्रीमती अरुणा खंडूरी से भी मिल कर उनको भी ढांढस बंधवाया। उन्होंने कहा कि स्व0 खंडूरी के देश के विकास के लिए कार्यो को नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि उनका निधन एक परिवार की ही नुकसान नहीं पूरे देश का नुकसान है।





