टेहरी: चंबा हादसे में अब तक 8 की मौत
टेहरी।।
चम्बा-कोटी कॉलोनी मार्ग हादसे में 8 लोगों की मौत की सूचना है। इस हादसे में बोलेरो कैम्पर वाहन लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
घटना में 8 लोगों की मौत की दुःखद सूचना है जबकि 2 घायल सुरक्षित हैं जिन्हें जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है और दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग घनसाली क्षेत्र के निवासी थे, जो ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर वापस लौट रहे थे।





