#पौड़ी

पौड़ी:: कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की पहली सूची हुई जारी,

Share Now

 

पौडी।। हिम् तुंग वाणी

प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से कांग्रेस की पौड़ी जिला कार्यकारिणी की प

देश की सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक व सामाजिक पत्रिका

हली सूची जारी कर दी गई है। जिसको लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद नेगी द्वारा नवनियुक्त ब्लॉक व नगर पदाधिकारी के साथ कार्यकारिणी सदस्यों को अपने स्तर से पत्र जारी किए गये। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि पहली सूची में गणेश गोदियाल, मनीष खंडूडी, राजपाल बिष्ट, केसर सिंह नेगी तथा नवल किशोर को अति विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही अद्वैत बहुगुणा तथा जगमोहन सिंह रावत को जिला प्रवक्ता तथा शिव प्रसाद रतूड़ी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बताया कि नवीन कार्यकारिणी में 16 उपाध्यक्ष, 21 महामंत्री व महासचिव, 23 सचिव, 22 विशेष आमंत्रित सदस्य, 12 कार्यकारिणी सदस्य तथा तीन पत्राचार कार्यालय सहायक बनाए गए हैं। जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि प्रथम सूची जारी होने से नियुक्त किए गए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय होने से आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी तथा कार्यकर्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *