मथुरा: सीएम धामी ने मांगी देश प्रदेश के कल्याण की दुआ
![](https://himtungvaani.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231230-WA0015-991x563.jpg)
मथुरा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों कान्हा की नगरी मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वहां वह विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर देश प्रदेश की उन्नति व देशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
![](https://himtungvaani.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231218-WA0002-300x300.jpg)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिवसीय मथुरा भ्रमण के दौरान शनिवार को मथुरा के प्राचीन मंदिर बगलामुखी पीतांबरा मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मां बगलामुखी से प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की है।