आखिर धोनी को याद आयी अपनी मातृभूमि
![](https://himtungvaani.com/wp-content/uploads/2023/11/FB_IMG_1700050825855-991x564.jpg)
अल्मोड़ा।
भारतीय क्रिकेट के कालजयी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज कैंची धाम के दर्शनों के बहाने जैंती तहसील के अंतर्गत अपने पैतृक गांव ल्वाली पंहुचे। जहां उन्होंने अपने कुल देवताओं के दर पर जाकर मन्नत मांगी।
इससे पूर्व धोनी हवाई मार्ग से पंतनगर पंहुचे, उसके बाद वह नैनीताल होते हुए अपने पैतृक गांव पंहुचे। जहां ग्रामीणों व परिजनों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।