पौड़ी: जिले में गुलदार का फिर हमला, महिला को बनाया निवाला
पौड़ी ।।
गढ़वाल के नैनीडांडा विकास खंड मे बणासी तल्ली गांव में गुलदार ने घास काटने गई एक महिला को अपना निवाला बना दिया है। गुलदार ने महिला के शरीर को कई स्थानों से खा भी लिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव की दो महिलाएं, शांति देवी और सुशीला देवी, गांव के ऊपरी क्षेत्र में घास काटने के लिए गई थीं। इसी दौरान अचानक गुलदार ने सुशीला देवी पर हमला कर दिया और उसे दूर जंगल में घसीट ले गया।ग्रमीणों ने शव को बरामद कर लिया है।





