दुखद: केदारनाथ विधायक शेलारानी का निधन

  देहरादून। जनपद रूद्रप्रयाग के अंतर्गत आने वाली केदारनाथ सीट की विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार की रात निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। विधायक के भाई ने पुष्टि की है। वह 68 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक स्थान पर होगा। घटना की सूचना […]

वीरगति को प्राप्त सैनिकों के पार्थिव शरीर पंहुचे देहरादून

देहरादून॥ कश्मीर के कठुआ में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए उत्तराखंड के चार जांबाज़ सैनिकों के पार्थिव शरीर आज सेना के विशेष विमान के जरिये देहरादून एयरपोर्ट पंहुच गए हैं। जहां मुख्यमंत्री धामी सहित सेना के अधिकारियों द्वारा वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

डेंगू को लेकर समय से सतर्क हो जाये स्वास्थ्य महकमा: डॉ चौहान

पौड़ी॥  जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में डेंगू की रोकथाम से संबंधित बैठक ली। उन्होंने समस्त नगर निकाय व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये। मंगलवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम कोटद्वार, श्रीनगर, नगर पालिका जोंक तथा स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी […]

खटीमा: मुख्यमंत्री धामी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

खटीमा॥ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा क्षेत्र में गत दिवस अतिवृष्टि से हुए जलभराव क्षेत्र चकरपुर, अमाऊं, खटीमा बाजार, रेलवे क्रासिंग, आवास विकास, पकड़िया आदि क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से वार्ता कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि […]

पौड़ी-हरेला पर जिले में रोपे जाएंगे 3 लाख 85 हज़ार पौधे: डीएम

  पौड़ी॥ जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में हरेला की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जल व पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत इस वर्ष हरेला पर 3 लाख 85 हजार वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। जिसे जनांदोलन का रूप देकर चिन्हित स्थानों पर रोपित किया […]

पौड़ी: सतपुली झील निर्माण को 5634.97 लाख की धनराशि स्वीकृत

  ■शासन से वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के बाद शीघ्र होगा निर्माण कार्य शुरू■ पौड़ी। नाबार्ड द्वारा सतपुली झील निर्माण योजना की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति की प्रत्याशा में इसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्व में ही पूरी की जा चुकी है। शासन द्वारा वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात शीघ्र ही […]

पौड़ी: धामी ने किया पौधरोपण, आम जन से भी मिले

पौड़ी॥ मुख्यमंत्री धामी ने सर्किट हाऊस प्रांगण में मोरपंखी का वृक्षारोपण किया। इसके उपरांत सर्किट हाऊस के आसपास खंडयुसैण की तरफ मॉर्निंग वॉक के दौरान राह में स्थानीय व्यवसायी, स्थानीय निवासी व छात्राओं से हालचाल जाना व सरकार के का मकाज का फ़ीडबैक लिया।

राष्ट्र की बलिबेदी पर देवभूमि के 5 जवानों का सर्वोच्च बलिदान

पौड़ी॥ जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले लगातार जारी है जिसमें उत्तराखंड के बीर सपूत इन घटनाओं को रोकने के लिए और भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में पीछे नहीं हट रहे है। जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गए हैं। जिसमे पौड़ी व […]

पौड़ी:133.14करोड़ की 158 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

●मण्डल मुख्यालय पौड़ी में मुख्यमंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा● ◆नो पेंडेंसी के सिद्धांत के आधार पर कार्य करें अधिकारी : मुख्यमंत्री◆ ★जनपद पौड़ी के पुराने वैभव को बनाए रखने के लिए कार्य करें सभी विभाग★ ◆प्रतियोगी परीक्षाओं और सेना में जाने की तैयारी करने वालों के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा◆ ◆कार्य […]

आपदा के समय एसईओसी की भूमिका अहमः बगौली

  ■सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली ने यूएसडीएमए के कंट्रोल रूम की परखीं व्यवस्थाएं■ देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर मानसून को लेकर तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सोमवार सुबह […]