सूबे के 4 पर्यटन गांवों को पुरुस्कार मिलना गौरव का विषय: धामी

देहरादून॥ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेश के चार गांवों जखोल, सूपी, हर्षिल व गुंजी को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार मिलना उत्तराखंड के लिए बड़े गौरव की बात है। राज्य सरकार, प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार की […]

अलग अलग नामों से ढाई सौ वर्ग मीटर से अधिक भूमि खरीद के मामलों की होगी जांच

  देहरादून॥ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखण्ड में नगर निकाय क्षेत्र से बाहर ढाई सौ वर्ग मीटर भूमि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति खरीद सकता है, परंतु ऐसा संज्ञान में आया है कि एक […]

स्वच्छता जागरूकता निरंतर चलने वाली प्रक्रिया: सीएम धामी

देहरादून॥ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा के तहत कार गार्बेज इको फ्रेंडली बैग वितरण अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत यह एक अच्छी मुहिम चलाई गई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जन जागरण का काम निरंतर चलते रहना […]

पौड़ी: अवैध शिकार के आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज में मुख्यालय पौड़ी के समीप गडोली में घुरड़ के अवैध शिकार के दो आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत ने आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया है। वन विभाग ने आरोपियों से जब्त की गई […]

पौड़ी: गढ़वाल जिले में भी पुलिस ने थामी अवैध खनन रोकने की मुहिम, 3 ट्राली ज़ब्त

  पौड़ी॥ जिले में अवैध खनन की शिकायतों के मध्यनजर अब जिले की पुलिस भी अवैध खनन रोकने को मुस्तैद हो गयी है। जिले के कोटद्वार में लगातार अवैध खनन की शिकायतों को देखते हुए पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान 3 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज़ कर दिया गया। गौरतलब है कि गत […]

नत्थू विल्सन की प्रेम कहानी को फिर जीवंत कर दिया सुर सम्राट नेगी दा ने

●हर्षिल क्षेत्र के इस प्राचीन लोकगीत को अपने स्वरों में पिरोया प्रसिद्ध लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने● विमल नेगी, पौड़ी प्रसिद्ध लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने अपने आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर नत्थू विल्सन और रुदा-गुदौरि (गोदावरी) की प्रेम कहानी सम्बन्धी हर्षिल क्षेत्र में एक जमाने में चर्चित रहे लोकगीत को अपने स्वरों में पिरो कर […]

देवप्रयाग: कार हादसे में चंडीगढ़ निवासी की मौत

देवप्रयाग॥ ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे के पास दर्दनाक हादसा हो गया। बछेलीखाल ग्रामीण द्वारा देहरादून-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धोलीधार देवप्रयाग के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बछेलीखाल ग्रामीण द्वारा देहरादून-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धोलीधार […]

रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड मार्ग पर सड़क हादसा, 1 लापता 13 कोई किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास बुधवार को सड़क हादसा हो गया जिसमें एक ब्यक्ति अभी भी गायब है जबकि 13 अन्य को रेस्क्यु कर निकाल लिया गया है घायलों में एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है। सोनप्रयाग से गौरीकुंड जा रहा यात्रियों का शटल वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिरा। […]

उधमसिंह नगर: मणिकांत के खौफ़ से थर्राए बदमाश, मांग रहे जान की भीख

रुद्रपुर॥ उधम सिंह नगर जनपद में अपराधी अब ख़ौफ़ज़दा हो गये है।एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिन्होंने जनपद में कानून ब्यवस्था को ठीक करने के लिए सख़्त कदम उठाने शुरू कर दिए है। देर रात जसपुर क्षेत्र में लूट के आरोपी को एनकाउंटर के बाद भी पुलिस ने अपनी होशियारी से गिरफ़्तार कर लिया। इसी मामले […]

पौड़ी: फ्रिज़ से बरामद हुआ घुरड़-हिरण का गोश्त, आरोपी धरे गए

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज में पौड़ी मुख्यालय के समीप गडोली में घुरड़ (हिरण) के शिकार का मामला सामने आया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। गडोली स्टेट में घुरड़ के शिकार की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज दिनेश चंद्र नौटियाल टीम के साथ […]