#पौड़ी

पौड़ी: शतरंज की बिसात पर बच्चों ने दिखाया हुनर

Share Now

पौड़ी।।
पौड़ी नगर में पहली बार शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-21 वाली इस प्रतियोगिता में सूर्यांश कुकशाल, दिव्यांश पुंडीर, ईशान रावत, राघव मित्तल व प्रिंस गुसाईं ने बेहतर प्रदर्शन किया।
हाल ही में गठित गढ़वाल चैस क्लब की पहल पर पौड़ी नगर में शतरंज की प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से कंडोलिया थीम पार्क में अंडर 21 आयु वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के अतिरिक्त अन्य स्थानों से भी 40 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को नगर के दंत चिकित्सक डॉ अंकित रावत व ग्रामीण निर्माण विभाग की सहायक अभियंता आँचल बिष्ट की ओर से प्रोत्साहन राशि भी वितरित की गई। क्लब के संरक्षक राजेन्द्र बंगारी बबलू ने बताया कि आगामी 14 जून को यहां एक बड़ी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 50 टेबल लगाई जायेंगीं।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि पत्रकार अजय रावत अजेय ने कहा कि आज जब कि इंसान की आर्टिफीसियल इंटेलीजेंसी व सर्च इंजिनों पर निर्भरता बढ़ गयी है, ऐसे में मश्तिष्क के विकास के लिए बच्चों को शतरंज जैसे खेल की ओर मोड़ना एक अच्छी पहल है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अनिल बहुगुणा ने कहा कि शतरंज के खेल से बच्चों के दिमाग में रणनीतिक कौशल का विकास होता है। इस मौके पर परमानंद चतुर्वेदी, रवि रावत, एके किमोठी पंडित आदि मौजूद थे।

पुरुस्कार वितरण
प्रतियोगिता का परिणाम
पारितोषिक वितरण

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *