देहरादून में दिनदहाड़े हत्या, तिब्बती मार्किट में दिया अंजाम
देहरादून:
उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी में हत्याओं की बारदात पर विराम नहीं लग पा रहा है। आज एक बार फिर सुबह परेड ग्राउंड के पास एक युवक की छाती पर पिस्टल रख कर गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस हत्या से राजधानी इलाके में दहशत बन गई है। कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा (42 वर्ष) के रूप में हुई है। वह जीएमएस रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के संचालक थे। अर्जुन शर्मा, कर्नल आर.सी. शर्मा के पुत्र थे और आईटीबीपी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन शर्मा सोमवार को भी रोज की तरह परेड ग्राउंड में लॉन टेनिस खेलने पहुंचे थे। खेल समाप्त करने के बाद जब वह वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड क्षेत्र के पास स्कूटी सवार दो अज्ञात युवकों ने नजदीक जा कर उन पर अचानक फायरिंग कर दी। निशाना इतना सटीक लगया गया था कि यूवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि हमलावरों द्वारा चलाई गई गोली सीधे अर्जुन शर्मा के सीने में लगी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है और संदिग्धों की तलाश में विशेष टीमें लगाई गई हैं।





