महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित का विमान क्रैश, मौत
मुंबई।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का विमान क्रैश हो गया है, इस हादसे में उनका निधन होने की सूचना है। ये हादसा चार्टर विमान की लैंडिंग के समय हुआ। यह हादसा उनके गृह जिले बारामती में हुआ। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक विमान में सवाल कुछ लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग के वक्त यह हादसा हुआ. अजीत पवार बारामती से ही विधायक हैं. यह पूरा इलाका पवार परिवार का गढ़ कहा जाता है. हादसे के बाद विमान से धुंए के गुब्बारे देखे गए। हादसे में विमान में सवार4 अन्य लोग भी मारे गए हैं।





