#उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, बरसेंगे बादल, गिरेगी बर्फ

Share Now

 

देहरादून।।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। 22 जनवरी से पहाड़ों पर मौसम बिगड़ने के आसार हैं, जबकि 23 से 25 जनवरी के बीच उच्च हिमालयी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 22 जनवरी उच्च हिमालयी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी 23-25 जनवरी हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक संभावना तापमान: मैदानी इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक या सामान्य के आसपास बना रहेगा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान कम और ठंडा रहेगा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *