पौड़ी: रतकोटीगांव में गुलदार ने महिला पर किया हमला
पौड़ी ।।
पाबौ ब्लाक के अन्तर्गत विडोलस्यूं रतकोटी गांव में गुलदार ने किया महिला पर हमला बताया जा रहा है कि महिला गांव से कुछ ही दूर घास लेने गई थी।
बताया जा रहा है कि महिला पर गुलदार ने कंधे व पीठ पर दांत,नाखून मार दिए जिसके बाद उपचार हेतु पाबौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल पौड़ी के लिए भेज दिया गया है।





