#उत्तराखण्ड

धामी खुलासा करें कि गट्टू कौन है -धीरेंद्र प्रताप

Share Now

देहरादून।
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बात का खुलासा करना चाहिए की अंकित भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में जो गटू का जिक्र एक महिला के वायरल हुए वीडियो में किया है वह गट्टू कौन है??
धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि इस महिला के वायरल हुए वीडियो में यह बात भी सामने आई है कि हरिद्वार के पूर्व विधायक सुरेश राठौर का इस गट्टू से कोई संबंध है ।
धीरेंद्र प्रताप ने इसी मामले में दिल्ली के उत्तराखंड सदन में सदन के दुरुपयोग से जुड़ी घटनाओं के आरोपों की भी जांच कराए जाने की मांग की है यद्यपि धीरेंद्र प्रताप ने कहा है जहां पर लड़कियों की आवागमन और अवैध कार्यो की बात उठाई गई है।
यद्यपि धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि उत्तराखंड सदन में
रंजन मिश्रा वर्षों से निष्ठा से काम करते रहे हैं और उनकी निष्ठा पर कोई सवाल उठाया जाना उचित प्रतीत नहीं होगा।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे उत्तराखंड की जनता को झकझोर कर रखा हुआ है । ऐसी स्थिति में इस गट्टू नाम का अचानक सतह पर आना चिंता का विषय है । मुख्यमंत्री को चाहिए कि इस गट्टू का जल्दी पता लगाए और विधायक सुरेश राठौर की गतिविधियों के बारे में भी बताएं कि वह आखिर क्यों इस महिला के निशाने पर बने हुए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *