#पौड़ी

कांग्रेस सेवादल ने पौड़ी से किया चुनावी शंखनाद

Share Now

I

पौड़ी।

कांग्रेस सेवादल ने ध्वजारोहण और बैठक के जरिए 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज किया। प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि चुनावी जीत का आधार बूथ स्तर की मजबूती है और कार्यकर्ताओं से अभी से जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी गठन और महिला व युवा इकाइयों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष संजय कुमार फौजी ने जल्द ही जिला व ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की बात कही।
कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनावी तैयारी में जुटने का संकल्प लिया, जिससे साफ है कि सेवादल अब जमीनी स्तर पर सक्रिय होने जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *