#पौड़ी

बिथयाणी महाविद्यालय में महंत अवैद्यनाथ को किया याद

Share Now

पौड़ी।

जिले के यमकेश्वर तहसील में महंत अवेद्यनाथ जी की 11वीं पुण्यतिथि पर गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी यमकेश्वर में एक सभा का आयोजन कर महंत अवेद्यनाथ नाथ जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवक स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल जी ने उनके कृतित्व और ब्यक्तित्व पर ब्याख्यान दिया। पूर्व विधायक विजय बड़थ्वाल ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शास्त्री जी व विशिष्ट अतिथि के रूप में यमकेश्वर क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य कविता डबराल उमरोली क्षेत्र से बचन सिंह बिष्ट पठूर अकरा क्षेत्र से प्रमिला बलूनी के साथ कई ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ मीरा रतूड़ी और महाविद्यालय के प्राचार्य सहित डॉ योगेश शर्मा सहित संपूर्ण महाविद्यालय परिवार व बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्रो0 उमेश कुमार त्यागी ने किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *