#पौड़ी

कलगड़ी पुल टूटा, पौड़ी-काशीपुर एनएच बन्द

Share Now

पौड़ी।।

बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलगड़ी पुल बहा। पौड़ी और पाबौ क्षेत्र का थलीसैंण, तिरपालीसैंण, चाकीसैंण से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। पाबौ के चपलोड़ी व सैंजी में भूस्खलन की सूचना। इसके अलावा जिले भर में नुकसान की सूचना आ रही है। खातस्यूं पट्टी के क्यार्द गांव में भू धंसाव से चार से पांच घरों को नुकसान। परिवार सुरक्षित स्थान पर किए गए शिफ्ट। पौड़ी जिला मुख्यालय में श्रीनगर रोड पर चौखंभा होटल के ऊपर एम आईसी मौहल्ले में भी हो रहा है भूस्खलन।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *