पौड़ी:सीएम धामी आपदा ग्रस्त राठ क्षेत्र में
पौड़ी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के साथ हेलीकाप्टर से थलीसैंण तहसील के बांकुड़ा सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
साथ ही वह सैंजी गांव में अतिवृष्टि से हुई क्षति का निरीक्षण कर रहे है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने जिले के सभी मुख्य मार्गो और लिंक मार्गों को जल्द खोलने के भी निर्देश दिए है।





