#पौड़ी

डीएम के निर्देश पर अवैध रूप से चल रहे क्रशर को किया गया सीज़

Share Now

Kiपौड़ी।।

लंबे समय से अवैध तरीके से बिना लाइसेंस के चलाए जा रहे अवैध स्टोन क्रेशर पर आख़िर जिलाधिकारी की निगाह पड़ ही गई। जिलाधिकारी ने इस क्रेशर को राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर सीज करवा दिया।
गौरतलब है कि पौड़ी जिले के पैठानी के पास एक स्टोन क्रेशर की समयावधि ख़त्म हो गई थी,बावजूद इसके खनन विभाग की मिलीभगत से ये क्रेशर लगता चलाया जा रहा था।इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा खनन विभाग और जिलाधिकारी को शिकायत की गई थी,बावजूद इसके क्रेशर मालिक द्वारा राजनेताओं की आड़ लेते हुए इस क्रेशर को लगातार चलाया जा रहा था। डीएम को लगातार मिल रही शिकायतों से परेशान जिलाधिकारी द्वारा कई मर्तबा जिला खान निरीक्षक को इसके ख़िलाफ़ करवाई करने के आदेश दिए गये थे,लेकिन इस पर करवाई नहीं जो पाई। जिलाधिकारी द्वारा एक टीम का गठन कर अचानक छापा मारा गया तो क्रेशर के पास नवीनीकरण नहीं पाया गया। जिला खान निरीक्षक और राजस्व अधिकारियों को स्थल पर ग्रिड भी भारी मात्रा में मिली। राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में प्रभारी जिला खान अधिकारी द्वारा इस अवैध स्टोन क्रेशर को सीज कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *