हरिद्वार: आबकारी विभाग ने बरामद किया शराब का बड़ा जखीरा, अभियुक्त हिरासत में
हरिद्वार॥
आबकारी विभाग को हरिद्वार में अवैध शराब के जखीरे को बरामद करने में बड़ी कामियाबी मिली है। उप आबकारी आयुक्त मुख्यालय पीएस मिश्र के निर्देश पर डीईओ हरिद्वार की टीम द्वारा रोशनाबाद क्षेत्र में हेमत पुर रोड पर एक घर में छापा मारा गया। इस घर मे 58 बोतल व 347 क्वार्टर बोतल बरामद की गई। अभियुक्त योगेंद्र कुमार पुत्र राम किशोर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। विभागीय टीम में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह पंवार, उप निरीक्षक सोबन सिंह रावत, लव शर्मा, सुरेंद्र कुमार, कमलेश सिंह, सृष्टि यादव शामिल थे।





