#पौड़ी

विधायक राजकुमार पोरी ने की लक्ष्मी नारायण मंदिर में साफ सफाई

Share Now

पौड़ी।।

14 जनवरी उत्तरायणी पर्व से लेकर 22 जनवरी अयोध्या में राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में जनपद में सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया है। जिसके तहत जनपद के मठ, मंदिरों देवालयों तथा सभी नदियों के किनारे स्नान घाटों में भी विशेष सहभागिता से व्यापक सफाई अभियान, दीपोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसके क्रम में आज मकर संक्रांति के पर्व पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में साफ सफाई अभियान चलाया। जिसके बाद मंदिर में विधायक व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूजा अर्चना भी की गई।

देश की सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक व सामाजिक पत्रिका

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयूर भट्ट, भाजपा जिला महामंत्री शशि चंद्र रतूड़ी, नगर अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका बबीता रावत, आवाहन संस्था की अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल,मनीष मंमगाई, नीलम जुयाल तथा लक्ष्मण सिंह नेगी आदि समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *