#देहरादून

दून की कानून व्यवस्था को लगा ग्रहण, वकील की हत्या

Share Now

देहरादून।

राज्य की राजधानी में कानून ब्यवस्था लगातार हाथों से फिसलती ही जा रही है।रविवार की रात देहरादून में शिमला बायपास रोड स्थित बुड्ढी गांव में देर रात एक वकील की हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान साहिल उर्फ सोहेल के रूप में हुई है। घटना के समय अपने घर में भाई के साथ मौजूद था। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ हमलावर सुनियोजित तरीके से वहां पहुंचे और साहिल को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों और परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद राजधानी में कानून ब्यवस्था पर फिर से सवाल उठने लगे है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *