पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया 10 सिंतबर को हो जाएगी पूरी

पौड़ी गढ़वाल।॥ उत्तराखंड शासन से प्राप्त निर्देशों के द्वारा प्रदेश के 12 जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) की ग्राम पंचायत के पुनर्गठन एवं परिसीमन के फलस्वरुप रह गई कतिपय विसंगतियों का निराकरण आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन से पूर्व कराए जाने की आवश्यकता की दृष्टिगत निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी प्रकार […]

फिल्मकार सुदीप्तो सेन ने की धामी से मुलाकात

देहरादून॥ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्माता  सुदीप्तो सेन एवं फिल्म पटकथा लेखक श्री कमलेश पाण्डे ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण एवं फिल्मांकन से संबंधित विषयों पर चर्चा की तथा उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मांकन के अनुकूल बताया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह […]

गढ़कोटा गांव में शराबी बेटे ने मां को लकड़ी से पीट पीट कर उतारा मौत के घाट

पौड़ी( थलीसैंण) पौड़ी जनपद के दूरस्थ थलीसैंण क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में लकड़ी से पीट पीट कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। और मामले की जानकारी जुटा जा रही है। पुलिस के मुताबिक आज शुक्रवार […]

पौड़ी: सतपुली में हट्स व फिशरी सेन्टर एक माह के अंदर होगा संचालित

पौड़ी ॥ जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में पर्यटन विकास समिति की बैठक एनआईसी कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास, सुविधाओं में सुधार और पर्यटकों की सुरक्षा के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। गुरुवार को आयोजित बैठक में विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत स्यूंसी तहसील को पर्यटन विभाग के […]

खेलों में ही छुपी हुई है जीवन की सफलता की कुंजी: सीएम धामी

देहरादून॥ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में 24 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित होने वाली 22वीं उत्तराखण्ड राज्य जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया । मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा […]

रेल बजट से सीएम उत्साहित, केंद्रीय मंत्रियों का जताया आभार

देहरादून॥ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के लिए विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए इस वर्ष के बजट में 05 हजार करोड से अधिक की धनराशि़ आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस धनराशि […]

1905 में दर्ज शिकायतों का करें त्वरित समाधान:सीएम धामी

  ■जनपद देहरादून में ई-अभिलेखागार वेब पोर्टल का शुभारम्भ। तहसीलों के रिकार्ड स्केन कर पोर्टल पर अपलोड करने के दिये निर्देश■ देहरादून॥ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में सी.एम हेल्पलाईन-1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सचिव एवं विभागाध्यक्ष सी.एम हेल्पलाईन की […]

सीएम धामी ने किया श्रीदेव सुमन को याद

देहरादून॥ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जन क्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीदेव सुमन ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में लोकशाही के लिए संघर्ष किया तथा अपने जीवन का बलिदान दिया। समर्पण एवं संघर्ष से […]

बिना गार्बेज बैग के वाहन को उत्तराखंड में एंट्री नहीं: सीएस राधा रतूड़ी

◆राज्य की प्राकृतिक स्वच्छता को बनाए रखने में पर्यटकों, टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेन्सी व वाहन चालकों की जिम्मेदारी तय करवाने की दिशा में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी के निर्देश ●उत्तराखण्ड परिवहन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चण्डीगढ़, राजस्थान व मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्तों को लिखा जा चुका है पत्र● […]

उत्तरकाशी: गुलदार के हमले में एक व्यक्ति घायल

उत्तरकाशी॥ तीन दिन पूर्व ही टिहरी जिले में गुलदार द्वारा एक व्यक्ति पर हमला कर उसकी गर्दन पर गंभीर घाव बना दिये थे, हालांकि इस ब्यक्ति की जान बच गई। इधर ताजा घटनाक्रम के मुताबिक यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के चिन्याली सौड़ ब्लॉक के बनाड़ी गांव में भी गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे […]