कोटद्वार से शैलेंद्र रावत तो श्रीनगर से आशा उपाध्याय होंगे बीजेपी के मेयर प्रत्याशी

देहरादून॥ भारतीय जनता पार्टी ने 6 नगर निगमों के मेयर पद हेतु प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कोटद्वार से पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, श्रीनगर से आशा उपाध्याय, हरिद्वार से किरण जैसल, पिथौरागढ़ से कल्पना देवलाल, अल्मोड़ा से अजय वर्मा व रुद्रपुर से विकास शर्मा को मैदान में उतारा गया है।

भाजपा ने पौड़ी व रानीखेत में नियुक्त किये कार्यकारी जिलाध्यक्ष

देहरादून। भाजपा ने जनपद पौड़ी और रानीखेत जिले मे 2 कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किये हैं। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि रानीखेत से दीप भगत और पौड़ी से कमल किशोर रावत अध्यक्ष बनाये गए हैं। वर्तमान जिलाध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी तथा रानीखेत की अध्यक्ष लीला विष्ट […]

निकाय चुनाव: निर्वाचन आयोग ने पोस्टल बैलेट के बाबत जारी की शर्तें

देहरादून॥ राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड, द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आगामी नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन हेतु निर्गत डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट पेपर) के सम्बन्ध में “सेवा नियोजित“ का आशय है जिस निर्वाचक का नाम उस प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में दर्ज है और वहः- (क) भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सदस्य है। (ख) […]

पौड़ी: बढ़ी ठिठुरन, डीएम के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर अलाव के इंतेज़मात

पौड़ी॥ बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को जनहित में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर निकाय क्षेत्रों, ग्रामीण बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी, […]

पूर्व पीएम मनमोहन नहीं रहे, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

नई दिल्ली | पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। पूर्व पीएम लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रात […]

पूर्व पीएम अटल के शताब्दी वर्ष पर लेखक गांव में व्याख्यामाला आयोजित

  देहरादून। लेखक गांव, उत्तराखंड में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की शताब्दी जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नालंदा पुस्तकालय एवं शोध केंद्र का उद्घाटन और अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान माला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप […]

नैनीताल- भीमताल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई रोड़वेज़ बस, एसडीआरएफ रेस्क्यू में जुटा

नैनीताल॥ जिले में भीमताल के निकट एक बस दुर्घटना की सूचना है। जिला नियंत्रण कक्ष, नैनीताल द्वारा जारी सूचना के अनुसार भीमताल के पास एक रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिस पर एसडीआरएफ़ की रेस्क्यू टीमें पोस्ट नैनीताल व खैरना से मौके के लिए रवाना हो गयी है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

पौड़ी: निकाय चुनाव को लेकर डीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश

पौड़ी। नगर निकाय चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यशाल आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान से सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी गई है उसे गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग […]

नई दिल्ली: तीन नए कानूनों को लेकर धामी की मौजूदगी में शाह ने ली बैठक

नई दिल्ली॥ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में उत्तराखंड में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तीन नए आपराधिक कानून, नागरिक अधिकारों के रक्षक और ‘न्याय की […]

कालागढ़: एनजीटी के फरमान पर 86 भवनों को प्रशासन ने किया ध्वस्त

●कालागढ़ में सिंचाई विभाग के रिक्त 71 आवास सहित 15 अन्य अवैध रिक्त आवासों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही● पौड़ी॥ राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा दिए गए निर्णय के क्रम में जिला प्रशासन के नेतृत्व में आज 24 दिसम्बर 2024 को रामनगर मोटर मार्ग के उत्तर दिशा में नई कालोनी में सिंचाई विभाग के 71 […]