पौड़ी: नेशनल गेम्स की कयाकिंग प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारंभ

पौड़ी॥ तहसील यमकेश्वर के अंतर्गत फूलचट्टी में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेल में शामिल जल क्रीड़ा प्रतियोगिता सलालॉम कयाकिंग का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने इस आयोजन को […]

देहरादून: सीएम धामी पंहुचे स्टेडियम, राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

देहरादून॥ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से देहरादून आते ही रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भोजन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भोजन परोसा और खिलाड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं […]

भू कानून मूल निवास लटकाने से रीजनल पार्टी आक्रोशित

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने सख्त भू कानून और मूल निवास 1950 लागू करने की मांग को लेकर आज दीनदयाल उपाध्याय पार्क देहरादून में धरना प्रदर्शन तथा जमकर नारेबाजी की। बाद में नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सरकार से भूमि […]

पौड़ी: योगी आदित्यनाथ दो दिवस की निजी यात्रा पर पैतृक गांव में रहेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने परिवार के शादी समारोह में शामिल होंने उत्तराखंड आ रहें हैँ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने भांजे की शादी में 6 और 7 फरवरी कों अपने पैतृक गांव जनपद पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर में रहेंगे। ये उनका नितान्त निजी दौरा होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव […]

रिखणीखाल: सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में हो रही चेकिंग

पौड़ी॥ पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा वर्तमान में चल रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े को लेकर जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा नियमों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही वाहन चालकों के मध्य बैठक करने तथा चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों को […]

हरिद्वार में असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश

हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) ने हरिद्वार का दौरा कर आई जी गढ़वाल एवं जिले के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक में राष्ट्रीय खेल, बसंत पंचमी स्नान एवं हरिद्वार देहात क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए । […]

बजट सत्र गैरसैंण में आहूत न किये जाने पर रीजनल पार्टी ने किए सवाल

  देहरादून॥ आगामी बजट सत्र देहरादून में करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी की सिफारिश के बाद राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने तीखे तेवर अपना लिए हैं। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि सरकार गैर मसैण के नाम पर सिर्फ जनता को छल रही है। सेमवाल ने आरोप लगाया कि […]

गणतंत्र दिवस झांकी के कलाकारों को 50-50 हज़ार का पुरस्कार: सीएम धामी

    देहरादून॥ गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी को तृतीय स्थान मिलने के बाद नई दिल्ली के उत्तराखण्ड निवास स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी और टीम लीडर/संयुक्त निदेशक सूचना श्री के.एस. चौहान सहित झांकी के कलाकारों ने मुख्यमंत्री श्री […]

पौड़ी: कोटद्वार से श्रीनगर तक एनएच के लंबित भू मुआवजे को जल्द करें वितरित: डीएम

पौड़ी॥ राष्ट्रीय राजमार्ग 119 के विस्तारीकरण कार्यो के तहत प्रभावितों/हितबद्व भमिधरों को दिये जाने वाले प्रतिकर/मुआवजे को लेकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला कार्यालय से वीसी के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली। उन्होने सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रभावितों को दी जाने वाली मुआवजा राशि का प्राथमिकता के आधार पर भुगतान करना […]

सुप्रीम कोर्ट ने बागेश्वर के खनन कारोबारियों की याचिका को किया खारिज़

दिल्ली। खड़िया खदानों पर हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के ख़िलाफ़ उच्चतम न्यायालय पहुँचे खनन कारोबारियों को राहत नहीं मिल पाई।खड़िया खनन कारोबारियों ने बागेश्वर जिले में खड़िया खनन पर हाई कोर्ट की रोक के विरुद्ध विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे खनन कारोबारियों को फिर भी कोई राहत नहीं मिल पाई है। […]