ऋषिकेश: मास्टर के स्ट्रोक के आगे भाजपा- कांग्रेस चित्त होने के आसार….!
●ऋषिकेश में निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र के कारवां में जुड़े लोग●
ऋषिकेश। ब्यूरो
ऋषिकेश में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मास्टर दिनेश चंद्र ने भाजपा और कांग्रेस की नाक मेेें दम कर दिया है। अपनी टोपी उतार कर वोटों की भीख मांग रहे मास्टर जी सोशल मीडिया में जहां खूब लोकप्रिय हो रहे हैं वहीं उनके साथ कांग्रेस का एक धड़ा जुड़ गया है। इसका समर्थन मिलने से उनकी साख में खासा इजाफा देखने को मिल रहा है। जबकि जनता के साथ ही मूल निवास कानूून से जुड़े लोगों ने भी मास्टर को अपना समर्थन देकर ऋषिकेश में मेयर पद के चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है,जिस कारण भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी पशोपेस में है। यदि जनता का आशीर्वाद मास्टर दिनेश चंद्र को मिला तो उनके मेयर बना सपना ही रह जाएगा। वैसे ऋषिकेश भाजपा का गढ़ माना जाता है लेकिन यहाँ के विद्यायक और काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की ज़िद इस बार भाजपा को नुक़सान पहुँचा सकती है।
दरअसल, भाजपा ने जहां शंभू पासवान पर दांव खेला है वहीं कांग्रेस ने दीपक जाटव में चुनाव में उतारकर अपनी चुनावी जंग शुरू कर दी। रही बात मास्टर दिनेश चंद्र की तो कांग्रेस से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, जिसे कांग्रेस ने नकार दिया, जिसके बाद उन्होंने चुनाव में निर्दलीय ताल ठोंक दी। इसके साथ ही भाजपा- कांग्रेस के प्रत्याशी जहां मूूल रूप से उत्तराखंड के नहीं हैं। यहीं बात मास्टर में पक्ष में जाती दिख रही है। अब जब चुनाव गति पकड़ रहा है तो मास्टर के साथ लोगों कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी प्रत्याशी होने के कारण युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी मास्टर के समर्थन में जुटने लगी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म में भी मास्टर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को मात देते नजर आ रहे है। उनके प्रचार में कोई कमी नहीं दिखाई देती है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि मास्टर जी लोगों के मिल रहे अपार समर्थन दम पर चुनाव को जीत पाएंगे या राजनैतिक दलों के जनाधार के आगे मास्टर की मास्टरगिरी निपट जायेगी।