पौड़ी: ल्वाली में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
पौड़ी।।
ल्वाली कालेश्वर मोटर मार्ग पर ग्राम ल्वाली क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पौड़ी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (UK02A4679) ग्राम कुंजेठा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात करीब 2:30 बजे ल्वाली स्थित होटल की ओर जा रही थी। इसी दौरान पटवारी चौकी के पास वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
वाहन में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घायलों की पहचान
कुणाल रौतेला (40 वर्ष), पुत्र रतन सिंह रौतेला, निवासी कांडा, बागेश्वर।
विशाल यादव (22 वर्ष), पुत्र बीरेंद्र यादव, निवासी प्रेम नगर, पटेल नगर रेलवे स्टेशन के पास, शादीपुर, दिल्ली।
प्रिंस कुमार (25 वर्ष), पुत्र राधे सिंह, निवासी पटेल नगर, शादीपुर, दिल्ली।
तथा मृतक की पहचान:
अभिषेक (लगभग 40 वर्ष), निवासी पटेल नगर रेलवे स्टेशन के पास, शादीपुर, दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।





