#देहरादून

दून में सिटी बस का कहर, 6 को कुचला 1 की मौत

Share Now

देहरादून। तेज रफ्तार सिटी बस ने सड़क पर चल रहे 6 राहगीरों को कुचल दिया है जिसमें 1 की सड़क पर ही मौत हो गई अन्य की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।।
सभी की हालत नाजुक है।
ये हादसा पटेलगनर के लालपुल क्षेत्र के पास हुआ है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना करीब 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ISBT से राजपुर रोड जाने वाली सिटी बस अनियंत्रित होकर लोगों को टक्कर मारती चली गई जिससे 6 लोगों कुचल गये।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवा टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा।
फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *