#पौड़ी

पौड़ी: गुलदार का आतंक जारी, अधेड़ को मार डाला

Share Now

पौड़ी। गुलदार ने फिर से एक ब्यक्ति को अपना निवाला बना दिया है। जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार पौड़ी ब्लाक के इडवालस्यु पट्टी के कमध गांव में गुलद्वार द्वारा अपने ही घर के पास खेतों में घास लाने गये किसान मोहन चंद मलासी 58 साल को अपना निवाला बना दिया गया है। मोहन चंद का शव झाड़ियों से बरामद कर लिया गया है। शव को गुलदार द्वारा जंगल में घसीट कर ले जाया जा रहा था। ग्रमीणों द्वारा शोर करने पर गुलदार शव को छोड़ कर भाग गया। ग्रामीणों को शव मिल गया है। घटना की जानकारी वन विभाग के आला अधिकारियों को दे दी गई है वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *