#मनोरंजम

पौड़ी: निराश जिपं सदस्य बोले कहाँ है हमारे हिस्से का सूरज

Share Now

 

पौड़ी। जिला पंचायत गढ़वाल पौड़ी की बैठक में जिलाधिकारी के लगातार गैर हाज़िर रहने पर पंचायत सदस्यों ने गंभीर नाराज़गी ब्यक्त की। एक बार तो इस पर सहमति बन गई थी कि बैठक से सीधे ही DM कार्यालय पहुँचा जाय। बाद में पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बैठक में रचना बुटोला ने कहा कि जिलाधिकारी ने पंचायत बैठक में उन्हें न आने का कारण बताया है जो कि शाशन से कारण है। पंचायत की बैठक में
अनुप पटवाल समेत जिला पंचायत सदस्यों ने बैठक में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं के वर्षों से समाधान न होने पर अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। सदस्यों ने आरोप लगाया कि शिकायतों पर केवल आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्रवाई नहीं होती।
बाड़ा डांडा क्षेत्र की पेयजल समस्या उठाते हुए अनुप पटवाल ने जनकवि बल्ली सिंह चीमा की पंक्तियां उद्धृत कर तंज कसा— “दूर क्यों हमसे उजाला, इस पर भी चर्चा करो… है कहां सूरज हमारे हिस्से का, इस पर भी चर्चा करो।” उन्होंने कहा कि खनलगढ़ और नयार नदी क्षेत्र होने के बावजूद कई गांव पानी के संकट से जूझ रहे हैं। वीरांगना तीलू रौतेली के गांव कांडा तल्ला में भी पेयजल संकट बना हुआ है।
जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं शिवचरण नौटियाल सहित कई सदस्यों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ग्रामीण समस्याओं के गंभीर समाधान की मांग की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *