#उत्तराखण्ड #चम्पावत

चंपावत: दुष्कर्म , भाजपा नेता और अन्य पर लगे आरोप

Share Now

●युवती से बलात्कार, भाजपा नेता, पूर्व प्रधान तीन पर लगे आरोप●

चंपावत।

उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति अपराध में कोई कमी नहीं आ रही है।चंपावत में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद विपक्ष आक्रमक हो गया है।
चम्पावत में घटी दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे उत्तराखंड को शर्मसार कर दिया है। दोस्त की मेहंदी रस्म में गई 10वीं की एक छात्रा के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता के पिता ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, एक पूर्व प्रधान और एक छात्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र और पूर्व प्रधान चाचा-भतीजा हैं। दुष्कर्म के बाद जब पीड़िता ने अपने घर फोन करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, उसके हाथ-पैर बांध दिए और कमरे में ताला लगाकर फरार हो गए।
रात करीब डेढ़ बजे पीड़िता का एक फोन उसके घर पहुंचा, जिसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। संयुक्त अभियान चलाकर पुलिस ने छात्रा को बंद कमरे से बरामद किया।
इस मामले में नेता प्रतिपक्ष यशपाल
आर्य ने कहा कि यह घटना केवल एक बेटी के साथ अत्याचार नहीं, बल्कि उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है। जब सत्ता से जुड़े लोग ही ऐसे जघन्य अपराधों में आरोपित हों, तब प्रदेश की माताएं-बहनें आखिर किस पर भरोसा करें?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *