#उत्तराखण्ड #देहरादून

देहरादून।: बदमाश को पुलिस ने किया इनकाउंटर बदमाश ढेर, दरोगा घायल

Share Now

 

देहरादून। बुधवार को आधी रात को दिनांक थाना प्रेमनगर में कंट्रोल रूम में एक जानकारी फ्लैश हुई कि अज्ञात बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना की गई है बदमाश गुजरात में रजिस्टर्ड कार से आये थे ब्यक्ति द्वारा विरोध करने पर उसे गोली मार दी गई है।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर घायल अवस्था में मिले व्यक्ति ने अपना नाम देवराज बताया। पीड़ित ने बताया कि काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर उससे लूटपाट की और गोली मारकर फरार हो गए। बदमाश उसके पास से एक नीले रंग का बैग लूट ले गए, जिसमें करीब 2 लाख रुपये, मोबाइल, हिसाब-किताब की डायरी, आईडी व अन्य कागजात थे।
घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर जंगल की ओर जाती संदिग्ध कार दिखाई दी। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग गए।
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली थाना प्रभारी प्रेमनगर, निरीक्षक नरेश राठौर को लग गई। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
घायल बदमाश, पीड़ित देवराज और घायल थाना प्रभारी को प्राथमिक चिकित्सालय प्रेमनगर लाया गया, जहां से तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया। उपचार के दौरान घायल बदमाश को कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून में मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून व एसपी सिटी मौके और अस्पताल पहुंचे तथा हालात का जायजा लिया। पूरे जनपद में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और फरार बदमाशों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई एवं पूछताछ की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *